Sunday, July 5, 2020

विकास दुबे का अब तक कुछ पता नहीं लगा पाई पुलिस

कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. हमले के बाद अपराधी पुलिस की एके-47, इंसास रायफल, ग्लॉक पिस्टल और 99 एमएम पिस्टल लूटकर फरार हो गए. इस घटना में एक क्षेत्राधिकारी सहित 8 पुलिसकर्मियों ने जान गंवाई. पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात की उक्त घटना के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ दोबारा हुई मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गये हैं. इनमें से एक के पास से पुलिस से लूटा गया एक हथियार बरामद कर लिया गया है.

from Videos https://ift.tt/2YYoUpq

No comments:

Post a Comment