स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,18,043 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,425 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वालों मामलों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. इस दौरान देश में 681 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 7,00087 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और कुल 27,497 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली कमी के बाद 62.61 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 15.79 प्रतिशत है.
from Videos https://ift.tt/2OHvYAY
No comments:
Post a Comment