दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. तीन और निजी अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए समर्पित कर दिया गया है. ये तीन अस्पताल हैं- सर गंगाराम, मूलचंद खैराती लाल और सरोज सुपर स्पेशिएलिटी. इस तरह अब 11 ऐसे निजी अस्पताल होंगे, जहां कोरोना का इलाज होगा. दिल्ली में अक्सर लोगों की ये शिकायत रही है कि अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा है, जिसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कोरोना के अस्पतालों की संख्या बढ़ा दी है.
from Videos https://ift.tt/3dxh2jr
No comments:
Post a Comment