भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा 2.35 लाख के पार पहुंच गया. इसके साथ ही भारत संक्रमितों के मामले में दुनियाभर में छठवें स्थान पर पहुंच गया है. भारत में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या इटली से भी अधिक हो गई है. देश में इस बीमारी से अब तक 6,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ ही दिन पहले ही भारत ने संक्रमितों के मामले में चीन को भी पछाड़ दिया था. दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक अमेरिका में है.
from Videos https://ift.tt/30dygPb
No comments:
Post a Comment