Wednesday, June 17, 2020

चीन के साथ झड़प के बाद पूरे दिन चला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठकों का दौर

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से मंगलवार को एक बार फिर मुलाकात की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की यह एक दिन में लगातार दूसरी बैठक थी. उन्होंने इन बैठकों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी. इन बैठकों में तीन सेनाओं के प्रमुख शामिल रहे. बता दें कि पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की जान चली गई.

from Videos https://ift.tt/2UOsZKf

No comments:

Post a Comment