Wednesday, June 17, 2020

चीनी विदेश मंत्री से बोले एस जयशंकर- साजिश के तहत हमला

भारत और चीन, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात हुई है. इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि चीनी सैनिकों ने पूर्व नियोजित और योजना के मुताबिक हमला किया, जो सीधे तौर पर लद्दाख की गालवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का कारण बना. भारतीय विदेश मंत्री ने दो टूक कहा कि इस घटना से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा और चीन को अपनी कार्रवाई का पुनर्मूल्‍यांकन करने और सुधारात्‍मक कदम उठाने की जरूरत है.

from Videos https://ift.tt/3d7tOnP

No comments:

Post a Comment