Thursday, June 18, 2020

दिल्ली में कोरोना टेस्ट के रेट में कटौती, अब देने होंगे 2400 रुपये

दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर है. राजधानी में कोरोना टेस्ट की कीमतें चिंता पैदा कर रही थीं, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने टेस्ट की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. दिल्ली में अब कोरोना का टेस्ट 2400 रुपये में होगा. पहले यह टेस्ट 4500 रुपये में हो रहा था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोरोना मामलों के मद्देनजर एक कमेटी बनाई थी, जिसने टेस्ट की कीमतों में कमी की सिफारिश की थी. इस सिफारिश को दिल्ली सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी.

from Videos https://ift.tt/2YOwUb8

No comments:

Post a Comment