Friday, June 5, 2020

24 घंटे में कोरोना के 9851 नए मामले, 273 मरीजों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2,26,770 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,851 नए मामले सामने आए हैं और 273 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और संक्रमण से मौतें हुई हैं. अभी तक 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1,09,462 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह 48.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

from Videos https://ift.tt/3752cyd

No comments:

Post a Comment