Thursday, March 19, 2020

पूर्व CJI रंजन गोगोई ने ली शपथ, कांग्रेस सांसदों ने लगाए विरोधी नारे

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने 'शेम-शेम' के नारे लगाए. विपक्ष द्वारा गोगोई का विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि उनका विरोध करने वाले बहुत जल्द उनका स्वागत करेंगे. बता दें, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने गोगोई की नियुक्ति को न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमले बताकर इसकी आलोचना की है. उन्हें सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए नामित किया था.

from Videos https://ift.tt/394dLoV

No comments:

Post a Comment