अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. रामलला के दर्शन के पहले उन्होंने कहा कि ऐसा भव्य राम मंदिर बने जिसे दुनिया देखे. उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो सरयू की आरती में भी शामिल होना चाहते थे लेकिन कोरोना के मद्देनज़र शामिल नहीं होंगे. उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में ज़मीन की भी मांग की है जहां वो महाराष्ट्र भवन बनाना चाहते हैं. उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे और पत्नी रश्मि ठाकरे भी आए हैं.
from Videos https://ift.tt/3cIAGJl
No comments:
Post a Comment