पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि वह (गुर्जर) और उसके पिता 2019 के प्रारंभ में आप में शामिल हुए थे. कपिल गुर्जर के चाचा फतेह सिंह ने कहा, ‘‘मुझे पता नहीं कि कहां से ये फोटो आ रहे हैं. मेरे भतीजे कपिल का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न ही मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का. मेरे भाई गजे सिंह (कपिल के पिता) ने 2008 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हार गये थे. उसके बाद हमारे परिवार में किसी का भी किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध ही नहीं रहा.'
from Videos https://ift.tt/2v6ti9g
No comments:
Post a Comment