दिल्ली चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को फटकार लगाई है. इनमें ताज़ा मामला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का है, जिन्हें आज पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तलब कर उनके बयानो पर नाराज़गी जताई, गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर चुनाव से पहले कई उकसावे वाले बयान दिए थे. उन्होनें शाहीन बाग को सुसाइड बॉम्बर्स का ब्रीडिंग ग्राउंड बताया था और चुनाव वाले दिन विवादित ट्वीट में दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाने की अपील की थी. इससे पहले अमित शाह ने गोली मारो...और चुनाव को भारत पाकिस्तान मुकाबला करार देने वाले बयानों से बीजेपी को राजनीतिक नुक़सान की बात स्वीकार की थी.
from Videos https://ift.tt/2HozTPh
No comments:
Post a Comment