Monday, February 3, 2020

देश के सबसे पावरफुल आदमी अमित शाह एक रास्ता नहीं खुलवा सकते?: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने सोमवार को एनडीटीवी से बात करते हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमित जैसे पावरफुल इंसान शाहीन बाग का एक रास्ता नहीं खुलवा सकते? खुलवा सकते हैं, लेकिन खुलवाना नहीं चाहते. क्योंकि वे पूरा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ना चाहते हैं. शाहीन बाग के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, 'इससे फायदा भाजपा को हो रहा है. भाजपा चाहती ही नहीं कि शाहीन बाग का समाधान निकले. शाहीन बाग में एक रास्ता है, सारी लड़ाई उसकी है. वो रास्ता खुलने की जरूरत है. उसकी वजह से लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है. वहां पर बसें नहीं जा पा रहीं, स्कूल बसें नहीं जा पा रहीं, एंबुलेंस नहीं जा पा रही हैं.'

from Videos https://ift.tt/2v0kYbd

No comments:

Post a Comment