Monday, August 19, 2019

उत्तर प्रदेश: अस्पताल के कॉरिडोर में बच्चे का जन्म

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में एक बड़े सरकारी अस्पताल की लापरवाही सामने आई है. एक गर्भवती महिला जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों और नर्सों ने अस्पताल में बेड खाली न होने की बात कह कर उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया और दूसरे अस्पताल जाने को कहा. वार्ड से बाहर निकलते ही अस्पताल के कॉरिडोर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे. बाद में डॉक्टर दोनों को वार्ड में ले गए. वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है...

from Videos https://ift.tt/2TJMbHA

No comments:

Post a Comment