Tuesday, August 20, 2019

चंद्रयान-2 के चांद की कक्षा में पहुंचने पर क्या बोले ISRO प्रमुख

चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में पहुंच गया है. चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा में स्थापित करने का इसरो का आज का मिशन पूरी तरह सफल रहा है. इस संबंध में इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कहा, "चंद्रयान 2 मिशन ने आज एक अहम पड़ाव पार किया है. सुबह 9 बजे लगभग 30 मिनट का प्रक्रिया के बाद चंद्रयान चंद्रमा की निर्धारित कक्षा में पहुंच गया. इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने बताया, "अगला अहम कदम 2 सितंबर को होगा, जब लैंडर को ऑरबिटर से अलग किया जाएगा. 3 सितंबर को लगभग तीन सेकंड की एक छोटी-सी प्रक्रिया होगी, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लैंडर के सभी सिस्टम सही काम कर रहे हैं." उन्होंने यह भी कहा कि 7 सितंबर को चंद्रयान 2 करीब 1.55 मिनट पर चांद की सतह पर उतरेगा.

from Videos https://ift.tt/2KYGQrF

No comments:

Post a Comment