केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने करतारपुर कॉरिडोर के पाकिस्तान में होने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने एनडीटीवी के खास कार्यक्रम हम लोग में कहा कि जिस समय देश का बंटवारा हो रहा था उस समय अगर नेहरू चाहते तो करतारपुर कॉरिडोर को भारत की सीमा में रखने के लिए प्रयास किए जा सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. कौर ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सिख विरोधी रही है. नेहरू ने जहां करतापुर कॉरिडोर के लिए कुछ नहीं किया वहीं इंदिरा गांधी ने स्वर्ण मंदिर फौज तक खुसवा दी.
from Videos https://ift.tt/2Fop1zO
No comments:
Post a Comment