बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ समाजवादी पार्टी (SP) के गठबंधन को लेकर पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) खुश नहीं हैं. उन्होंने खुलकर इस पर अपनी अप्रसन्नता जाहिर की. मुलायम सिंह यादव ने सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब उन्होंने (अखिलेश यादव) मायावती (Mayawati) के साथ आधी सीटों पर गठबंधन किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुझसे पूछे बिना ही बसपा से गठबंधन कर लिया. आधी सीटें देने का आधार क्या है? अब हमारे पास केवल आधी सीटें रह गई हैं. हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है. मुलायम ने कहा कि हम सशक्त हैं, लेकिन हमारे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं. हमने कितनी सशक्त पार्टी बनाई थी और 'मैं मुख्यमंत्री बना और रक्षा मंत्री भी बना.'
from Videos https://ift.tt/2GCYPUP
No comments:
Post a Comment