पटना में आयोजित कांग्रेस की रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की सब योग्यता है. तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों से सवाल पूछा जाता है कि क्या राहुल जी प्रधानमंत्री बनने के क़ाबिल हैं तो हम सब लोग बोलते हैं कि कोई कमी नहीं है. इनमें योग्यता है प्रधानमंत्री बनने की. लेकिन मेरा कहना है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए आपके और कांग्रेस पार्टी के ऊपर ज़िम्मेदारी है कि कैसे और लोगों को जोड़ेंगे. तेजस्वी ने राहुल गांधी से ये भी आग्रह किया कि अगर प्रधानमंत्री बने तो बिहार पर विशेष कृपा बनाए रखें क्योंकि बिहार एक गरीब राज्य है.
from Videos http://bit.ly/2S4RFyW
No comments:
Post a Comment