चुनाव पास आ रहे हैं, चुनाव प्रचार में तेज़ी भी आ रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ऑटो ड्राइवर की वर्दी में ऑटो पर नज़र आए. इस दौरान उन्होंने ऑटो ड्राइवरों से TDP के लिए प्रचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख से ज़्यादा ड्राइवर हैं. सभी तेलुगू देशम पार्टी का झंडा लेकर चलें. पार्टी के लिए प्रचार करें. नायडू ने कहा कि वो ऐसा खुद के लिए करने को नहीं कह रहे हैं बल्कि राज्य के ग़रीबों के लिए कह रहे हैं. मुख्यमंत्री नायडू ने सभी ऑटो ड्राइवरों के लिए मोटर व्हिकल टैक्स ख़त्म करने का भी एलान किया.
from Videos http://bit.ly/2S8wZq1
No comments:
Post a Comment