बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र बनाने का काम रविवार से शुरू कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान शुरू कर रहे हैं. एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न माध्यमों से देश की जनता से दस करोड़ सुझाव मांगने का लक्ष्य रखा गया है. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि अगले पांच साल में राष्ट्र निर्माण का एजेंडा तय करने लिए यह सहकारी प्रयास होगा. यह प्रत्येक भारतीय को भारत ढालने के अभियान में शामिल करने का प्रयास है.
from Videos http://bit.ly/2Bfj3Qo
No comments:
Post a Comment