Wednesday, February 20, 2019

मायावती का बीजेपी पर हमला

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर निशाना साधा है. तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन के एलान के बाद मायावती (Mayawati) ने निशाना साधते हुए कहा कि बसपा-सपा गठबंधन (SP-BSP Alliance)के डर से बीजेपी गठबंधन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है. मायावती ने ट्वीट करते हुए बुधवार को कहा, 'बीजेपी द्धारा लोकसभा चुनाव से पहले बिहार फिर महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पूरी लाचारी में दण्डवत होकर गठबंधन करना क्या इनके मज़बूत नेतृत्व को दर्शाता है? वास्तव में बसपा-सपा गठबंधन से बीजेपी इतनी ज्यादा डर गई है कि इसे अब अपने गठबंधन के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है.'

from Videos https://ift.tt/2BNB9Jv

No comments:

Post a Comment