प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहे जहां उन्होंने करीब 41 हज़ार करोड़ से ज्यादा की परयोजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम सबसे पहले लेह पहुंचे. यहां उन्होंने लद्दाख यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी. इसके अलावा और भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने लेह में स्थानीय लोगों से मुलाक़ात भी की. उसके बाद वो जम्मू पहुंचे. लोगों को संबोधित करते हुए उ्होंने कहा कि उन्होंने सरकार के काम करने का तरीका बदला है. जिस परियोजना का वो शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं. उन्होंने यकीन दिलाया कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है उनका उद्घाटन भी वही करेंगे. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोला.
from Videos http://bit.ly/2SoIvg1
No comments:
Post a Comment