जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी की हत्या कर दी गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कैदी का उसके साथी कैदियों से झगड़ा हुआ, जिन्होंने इसको पीटा. बताया जा रहा है कि टीवी देखने को लेकर शुरू हुए झगड़े के बाद तीन कैदियों ने उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फॉरेंसिक टीम भी मौक़े पर पहुंच गई है. राज्य के महानिरीक्षक जेल रुपिंदर सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है. यह कैदी पाकिस्तान के सियालकोट का था और 2011 से जेल में बंद था. उसे 2017 में आजीवन कारावास की सजा दी गई थी.
from Videos https://ift.tt/2Gzl26o
No comments:
Post a Comment