Thursday, February 21, 2019

राफेल मामले की फिर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट

राफेल को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर सुनवाई करने को तैयार है. जल्द सुनवाई की मांग पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि वो इस मुद्दे पर पीठ के गठन पर विचार करेंगे. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के 14 दिसंबर के फैसले के बाद चार याचिकाएं दाखिल हैं. केंद्र ने संशोधन याचिका दाखिल कर कहा है कि CAG के मुद्दे की सुप्रीम कोर्ट ने गलत व्याख्या की है. जबकि प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. तीसरी याचिका में प्रशांत भूषण ने CAG के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने वाले सरकारी अफसरों पर परजूरी का केस चलाने को कहा.

from Videos https://ift.tt/2BOsVku

No comments:

Post a Comment