Wednesday, February 20, 2019

शिपकिला में हिमस्खलन से एक जवान की मौत

हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में किन्नौर-तिब्बत सीमा पर शिपकाला के पास हिमस्खलन में सेना के 1 जवान की मौत हो गई है. वहीं, कम से कम 5 जवानों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सेना के सूत्रों के अनुसार तूफान 11 बजे आया था, जिसमें छह जवान फंस गए थे. सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं. बता दें कि हिमस्खलन की यह घटना डोगरी नाला क्षेत्र में हुई है. यह इलाका पहले कभी भी हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया था.

from Videos https://ift.tt/2TVk2MJ

No comments:

Post a Comment