चिटफंड घोटाले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) के घर पहुंचे CBI अधिकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई की ख़बर है. पुलिस ने CBI अधिकारियों को वारंट दिखाने को कहा और उन्हें कमिश्वर आवास के अंदर जाने से रोक दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (Kolkata Police Chief Rajeev Kumar) के पार्क स्ट्रीट स्थित घर पर पहुंची सीबीआई टीम को पहले पार्क स्ट्रीट थाने ले जाया गया. उसके बाद स्थानीय शेक्सपियर सरणी थाने ले जाया गया है. इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंच गईं. उन्होंने कहा कि सीबीआई का सियासी इस्तेमाल हो रहा है. ये प्रतिशोध की राजनीति है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर एनएसए अजीत डोभाल इसे अंजाम दे रहे हैं.'
from Videos http://bit.ly/2RBiSnC
No comments:
Post a Comment