Thursday, February 21, 2019

पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीति गरमाई

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जिस समय पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए उस समय प्रधानमंत्री एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. इसी के साथ पुलवामा को लेकर राजनीति न करने का राजनीतिक दलों का दावा धराशायी हो गया और बीजेपी फौरन जवाब देने उतर पड़ी. पुलवामा का आतंकी हमला और लगातार हो रही जवानों की शहादत एक ऐसा मुद्दा है जो देश मे इस समय हर किसी के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है. इसलिए बीजेपी जहां इस मुद्दे से राजनीतिक लाभ की उठाने कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस को आपत्ति इस बात की है कि ऐसे कैसे बीजेपी फायदा उठा लेगी जबकि उसकी तो जवाबदेही बनती है.

from Videos https://ift.tt/2tweMDV

No comments:

Post a Comment