Thursday, February 21, 2019

गठबंधन को लेकर अब तक किसी से नहीं मिले केजरीवाल : शीला दीक्षित

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dixit) ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) यदि गठबंधन चाहते हैं तो सीधे मुझसे आकर बात करें. उनकी कांग्रेस से कोई बात नहीं हुई है. शीला दीक्षित ने गुरुवार को NDTV से उक्त बात कही. वे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि 'हम कांग्रेस (Congress) से गठबंधन की बात करते-करते थक गए हैं, लेकिन उसने हमारे साथ गठबंधन नहीं किया.' केजरीवाल ने यह बात एक सभा में कही.

from Videos https://ift.tt/2XgRz6n

No comments:

Post a Comment