Saturday, February 2, 2019

सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे बेपटरी, 6 की मौत, कई घायल

दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे बिहार के वैशाली जिले में पटरी से उतर गए जिससे छह लोगों की मौत हो गई. हादसा रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर सहदेई बुजुर्ग में हुआ. पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि जनरल श्रेणी का एक डिब्बा, एसी क्लास का एक डिब्बा बी3, स्लीपर क्लास के 3 डिब्बे एस8, एस9, एस10 और चार अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे ने कहा कि ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

from Videos http://bit.ly/2S4UnUZ

No comments:

Post a Comment