Monday, December 3, 2018

बड़ी खबर : बुलंदशहर हिंसा की जांच के लिए SIT गठित

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पुलिस इंस्पेक्टर गोकशी को लेकर हुई भीड़ की हिंसा का शिकार हो गया. बुलंदशहर के सयाना थाना क्षेत्र में भीड़ के पथराव में घायल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह समेत दो लोगों की मौत गई जबकि एक कॉन्स्टेबल बुरी तरह ज़ख्मी है. हिंसा सोमवार सुबह तब शुरू हुई जब गांव में 25 पशुओं के शव मिले. इसके बाद वहां तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. हालात तब बेकाबू हो गए जब भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दिया, पुलिस चौकी को आग लगा दी और गाड़ियों में आगजनी की. खबरों के मुताबिक पुलिस ने हवा में फ़ायरिंग की और लाठीचार्ज भी किया लेकिन हालात काबू में नहीं आए. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. साथ ही एडीजी इंटेलिजेंस को बुलंदशहर भेजा गया है.

from Videos https://ift.tt/2BOCBLW

No comments:

Post a Comment