भीड़ बेकाबू हो चुकी है. अब वह पुलिस को भी ज़द में लेने लगी है. न तो उसे थाने का खौफ रहा न थानेदार का. उत्तर प्रदेश से दो खबरें बता रही हैं कि भीड़ ही खुद को थाना समझने लगी है. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दो लोगों ने एक महिला को जला दिया. इन दोनों पर छेड़खानी का आरोप था. लेकिन बुलंदशहर से जो खबर है, वो और भी डराने वाली है. यूपी पुलिस के एक बेहतरीन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को भीड़ ने मार दिया. सुबोध कुमार सिंह ही वो अफसर थे जो ग्रेटर नोएडा के पास बिसहाड़ा गांव में अखलाक की मौत के बाद सबसे पहले पहुंचे थे और आरोपियों को पकड़ लिया था. जिसके बाद उन्हें लाइन हाज़िर कर दिया गया था. मेरठ रेंज के आई जी बुलंदशहर की घटना की जांच करेंगे, सुबोध कुमार सिंह की हत्या किन परिस्थितियों में हुई है, इस बारे में पुलिस ने ठोस रूप से कुछ नहीं कहा.
from Videos https://ift.tt/2Ef5NhM
No comments:
Post a Comment