यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर विवाद हो गया है. तेलंगाना चुनाव प्रचार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो ओवैसी को तेलंगाना छोड़कर भागना होगा, ठीक वैसे ही जैसे निज़ाम को हैदराबाद से बाहर भागना पड़ा था. योगी आदित्यनाथ के जवाब में तेलंगाना के मलकपेट में AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि योगी, मोदी की ज़ुबान बोल रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि अगर मैं मोदी, आरएसएस के ख़िलाफ़ बोलूंगा तो क्या मुझे देश से निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि ये मेरा मुल्क है, मेरे पिता का मुल्क है. कोई मुझे यहां से नहीं निकाल सकता. मैं जब तक रहूंगा हिंदुस्तानी मुसलमान बनकर रहूंगा.
from Videos https://ift.tt/2E9Cayv
No comments:
Post a Comment