Tuesday, November 7, 2023

छत्तीसगढ़ चुनाव : मतदान को आई महिला मतदाताओं का छलका दर्द, NDTV से कही ये बात

इलेक्शन कवरेज के दौरान एनडीटीवी के संवाददाता अनुराग द्वारी ने वोट देने के लिए आई महिलाओं से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार से क्या क्या उम्मीद है. 

from Videos https://ift.tt/HfGDQ9F

Monday, November 6, 2023

"पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे": कमलनाथ के बेटे एमपी चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ अपने पिता के प्रचार में जुटे हैं. कमलनाथ छिंदवाडा से चुनाव लड रहे हैं. छिंदवाडा में चुनाव प्रचार के दौरान नकुलनाथ से हमारी सहयोगी मारिया शकील ने खास बातचीत की. यहां देखिए नकुलनाथ संग पूरी बातचीत.

from Videos https://ift.tt/hi2vVxD

Sunday, November 5, 2023

कैटरीना कैफ ने इवेंट में एक लड़की का किया मैकअप

हाल ही में कैटरीना कैफ को एक इवेंट में देखा गया. टाइगर 3 की अभिनेत्री डेनिम वियर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने एक लड़की का मेकअप भी किया. 

from Videos https://ift.tt/a7FVQHD

Saturday, November 4, 2023

ED के रडार पर भूपेश बघेल... महादेव ऐप केस में आरोपी का CM को 508 करोड़ देने का दावा

CM भूपेश बघेल पर ऐप के प्रमोटरों से रिश्वत के रूप में 500 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त करने का आरोप लगा है. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ₹5 करोड़ के साथ गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने दावा किया है कि एक अवैध ऐप के प्रमोटरों ने बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. 

from Videos https://ift.tt/YQ1NHOo

Wednesday, November 1, 2023

इज़रायल-ग़ाज़ा युद्ध : 9 इज़रायली सैनिकों की मौत, IDF ने की मौत की पुष्टि

ग़ाज़ा में ग्राउंड ऑपरेशन चला रहे 9 इज़रायली सैनिकों की मौत हो गई है. IDF ने की सैनिकों की मौत की पुष्टि की. ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान सैनिकों की मौत हुई है. युद्ध के तीसरे चरण में ग़ाज़ा में ग्राउंड ऑपरेशन जारी है. 
 

from Videos https://ift.tt/fBcwF9C

मणिपुर : अलग-अलग घटनाओं में 1 SDPO की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल, 5 नवंबर तक इंटरनेट बंद

मणिपुर में कल दो अलग-अलग घटनाओं में एक सब डिविजनल पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई और तीन कॉन्स्टेबल घायल हो गए. पहली घटना कल सुबह की है जब मोरेह पुलिस स्टेशन के SDPO आनंद कुमार को गोली मार दी गई जब वो एक स्कूल के मैदान में हेलीपैड निर्माण के काम की निगरानी कर रहे थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दूसरी घटना भी मोरेह की है जहां एक पुलिस की टीम पर उग्रवादियों ने हमला किया. इस घटना में तीन कॉन्स्टेबल को गोली लगी है लेकिन राहत की बात ये है कि तीनों की हालत ख़तरे से बाहर है. इधर मणिपुर में इंटरनेट बैन को 5 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है. 

from Videos https://ift.tt/hiI6OXg

Tuesday, October 31, 2023

"देश के लिए अगले 25 साल हैं बेहद महत्वपूर्ण": ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ कार्यक्रम में PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ कार्यक्रम में कहा कि देश के लिए अगले 25 वर्ष बेहद महत्वपूर्ण हैं. हमें अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित देश बनाना है. जब कई देश अत्यधिक महंगाई का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत का झंडा बुलंद है. लेकिन देश में हो रही तुष्टीकरण की राजनीति सबसे बुरी चीज है. 

from Videos https://ift.tt/S0LzJMD