Thursday, June 2, 2022

तेलंगाना दिवस: के कविता और मुख्य सचिव के साथ बातचीत

तेलंगाना दिवस का क्या महत्व है और भारत का सबसे युवा राज्य महज 8 सालों में देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में कैसे शामिल हो गया? इस बारे में विधान परिषद की सदस्‍य के. कविता और तेलंगाना के मुख्‍य सचिव सोमेश कुमार ने बताया.  (तेलंगाना सरकार के साथ पार्टनरशिप में)

from Videos https://ift.tt/yas8q1v

Wednesday, June 1, 2022

राम मंदिर गर्भगृह के लिए योगी आदित्‍यनाथ ने रखी आधारशिला, निर्माणस्‍थल से NDTV की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज निर्माणाधीन राम मंदिर से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्‍या पहुंचे थे, जो इस प्रक्रिया के लिए एक मील का पत्थर है. मुख्यमंत्री ने एक समारोह में 'गर्भगृह' की आधारशिला रखी और पहला नक्काशीदार पत्थर रखा गया. राम मंदिर के निर्माण स्थल से NDTV की रिपोर्ट. 

from Videos https://ift.tt/kroPKte

नेशनल हेरॉल्‍ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने भेजा समन, कांग्रेस ने बोला हमला

नेशनल हेरॉल्‍ड के मुद्दे पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी ने समन भेजा है. इसे लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है.  
 

from Videos https://ift.tt/R2lybp7

Akshay Kumar Gets Emotional Remembering Singer KK



from Videos https://ift.tt/eOgN3EC

देश प्रदेश : जम्‍मू कश्‍मीर टारगेट किलिंग को लेकर याचिका, सुप्रीम कोर्ट से स्‍वत: संज्ञान लेने की मांग 

जम्‍मू कश्‍मीर में टारगेट किलिंग का मामला सुप्रीम कोर्ट में आ गया है. सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दाखिल कर स्‍वत: संज्ञान लेने की मांग की गई है. वकील विनीत जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दाखिल की है. इस बारे में बता रहे हैं हमारे सहयोगी आशीष भार्गव. 

from Videos https://ift.tt/HUDWihJ

बीमार मौसी का हाल पता करने जा रहे थे सिद्धू मूसेवाला, हत्‍यारों ने तीन ओर से बरसाईं थीं गोलियां  

सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या को लेकर अब नए खुलासे हो रहे हैं. मूसेवाला अपनी बीमार मौसी का हाल पूछने के लिए जा रहे थे. इन नए खुलासों में पता चला है कि मूसेवाला ने खुद को बचाने की भी कोशिश की थी. सूत्रों के अनुसार, मूसेवाला पर 3 ओर से फायरिंग हुई थी. वहीं मूसेवाला ने भी आत्‍मरक्षा में गोलियां चलाई थी. 
 

from Videos https://ift.tt/IUhmF9M

आज़म ख़ान ने NDTV से की बात, कहा- हमें पहले नंबर का माफिया कहा, कोई आवाज नहीं उठी

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आज़म ख़ान एक लंबा वक्‍त जेल में गुजारने के बाद अब आजाद हैं, लेकिन तबीयत नासाज है. आज़म ख़ान पिछले दो दिनों से दिल्‍ली के गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती हैं. आज़म ख़ान ने  अस्‍पताल में NDTV से बातचीत में कहा कि मुल्‍क में हमें पहले नंबर का माफिया कहा गया, लेकिन कहीं से कोई आवाज नहीं उठी.  
 

from Videos https://ift.tt/z85qJD3