Monday, May 2, 2022

"टीके के लिए बाध्‍य नहीं कर सकते": सुप्रीम कोर्ट का वैक्‍सीनेशन को लेकर अहम फैसला 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि टीके के लिए किसी को बाध्‍य नहीं कर सकते हैं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार नीति बना सकती है और सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए शर्तें भी लगा सकती है. वर्तमान वैक्‍सीनेशन नीति अनुचित नहीं है. 

from Videos https://ift.tt/tj3rcdh

Sunday, May 1, 2022

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर के जंगलों में लगी आग, लोगों में दहशत का माहौल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार को जंगल में आग लग गई. रेंजर अधिकारी ने बताया कि पहले आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने उसे फिर से जला दिया. दूदू रेंज के अधिकारी आयुष गुप्ता ने कहा कि हमें सुबह वन क्षेत्र में जंगल में आग लगने की सूचना मिली. इसे नियंत्रित किया गया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने फिर से आग लगा दी. आग बुझाने के लिए एसडीआरएफ भी बचाव अभियान में शामिल हो गया है. ग्रामीण अपने जीवन और घरों की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हर कोई दहशत में है.  हम जंगल के पास रहते हैं. अगर इसे समय पर नियंत्रित नहीं किया गया तो यह रिहायशी इलाकों में भी गांवों में प्रवेश कर सकता है.  (Video Credit: ANI)

from Videos https://ift.tt/6ui9TDL

सोनाली सहगल की बर्थडे पार्टी में दिखीं कई बॉलीवुड हस्तियां, नवाजुद्दीन और नुसरत का दिखा अलग अंदाज

सोनाली सहगल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस दौरान अभिनेत्री ने बीती रात बर्थ डे पार्टी को होस्ट किया. इस पार्टी में  नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नुसरत भरुचा, चाहत खन्ना और शमा सिकंदर सहित कई सेलेब्स शामिल हुए. 

from Videos https://ift.tt/I47RKjl

पैपराज़ी के साथ केक काटकर सोनाली सहगल ने मनाया खास अंदाज में अपना जन्मदिन

सोनाली सहगल ने मुंबई में रात में एक बर्थडे पार्टी होस्ट की. इसके वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह केक काटती नजर आ रही हैं.  इस दौरान फोटोग्राफरों ने उनके फोटो भी क्लिक किए. 

from Videos https://ift.tt/w0uQbOk

Commercial LPG Cylinder Price Hiked, To Cost Rs 2,355.50

Price of a 19-kg commercial LPG cylinder has been hiked by Rs 102.50 today on Sunday, May 1. It will now cost Rs 2,355.50, up from earlier price of Rs 2,253.

from Videos https://ift.tt/db8OMNc

यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों के बीच एंजेलीना जोली पहुंचीं लवीव, बच्चों के साथ खेलती आईं नजर

यूक्रेन पर रूसी हमले लगातार जा रहे हैं. उधर, हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली यूक्रेन की लवीव पहुंचीं. वहां के अस्पताल जाकर उन्होंने स्थानीय स्टाफ और अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात की. उनका हाल-चाल जाना. एंजलीना ने उन बच्चों से भी मुलाकात की, जो रेलवे स्टेशन पर मिसाइल अटैक के दौरान वहां पर फंस गए थे. इस दौरान वो बच्चों के साथ खेलती और हंसती-मुस्कुराते नजर आईं.  

from Videos https://ift.tt/SKlDgzH

गुजरात के बड़े नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक, केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधते हुए कही ये बात

गुजरात विधानसभा चुनाव साल के आखिर में होने वाले हैं. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक की. इस दौरान कई बड़े नेता मौजूद रहे. माना ये जा रहा है कि बैठक में गुजरात में चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई . इस बीच अरविंद केजरीवाल ने बयान देकर इस बैठक की कहानी में ट्विस्ट ला दिया है. दरअसल, केजरीवाल कह रहे हैं कि आप के डर से बीजेपी अगले कुछ दिनों में गुजरात विधानसभा भंग कर चुनावों का ऐलान कर सकती है, जिससे उनकी पार्टी को तैयारी का मौका ना मिल सके. 

from Videos https://ift.tt/JLftYzR