Friday, January 1, 2021

NDTV की खबर का असर, झांसा देने वाले कारोबारी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में NDTV की खबर का असर देखने को मिला है. दो दिन पहले हमने आपको खबर दिखाई थी कि MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर और कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा में कुछ कारोबारी किसानों से करोड़ों की फसल खरीदकर फरार हो गए. अब मामला सामने आने के बाद किसानों को ठगने के आरोपी दो कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

from Videos https://ift.tt/386c2SW

Schools In Kerala Reopen For Students Of Classes 10 and 12

Students of Classes 10 and 12 in Kerala returned to their classrooms on Friday -- after a hiatus of seven months. Preparatory classes are being held for 10th and 12th with maximum upto 50% of the total strength. Classes will only be held for three hours, that too, in shifts where strength is high.

from Videos https://ift.tt/3n5BXhM

Jeweller Shot Dead By Terrorists In Jammu And Kashmir

Suspected terrorists shot dead a 65-year-old jeweller last evening in uptown Srinagar. Satpal Nischal was fired upon at his shop at Sarai Bala market in Srinagar. The 65 year old was owner of Nischal jewellers and was running the business for more than 40 years.

from Videos https://ift.tt/3aXKFvX

PM मोदी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत 6 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'ये 6 प्रोजेक्ट वाकई लाइट हाउस यानी प्रकाश स्तंभ की तरह हैं. ये 6 प्रोजेक्ट देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे. ये लाइट हाउस प्रोजेक्ट अब देश के काम करने के तौर-तरीकों का उत्तम उदाहरण है. हमें इसके पीछे बड़े विजन को भी समझना होगा. एक समय आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए. सरकार घर निर्माण की बारीकियों और क्वालिटी में नहीं जाती थी.'

from Videos https://ift.tt/3aXIKYh

किसानों के फौलादी इरादों के सामने ठंड भी फेल

किसान आंदोलन का आज 37वां दिन है. किसान घरों से दूर नया साल भी दिल्ली बॉर्डर पर मना रहे हैं. दिल्ली में ठंड भी बढ़ती जा रही है. सर्द मौसम ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. ठंड बेशक किसानों के लिए चुनौती बनी हुई है लेकिन फौलादी इरादों के साथ अपनी मांगों पर अड़े किसान भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. बता दें कि किसान और सरकार के बीच बातचीत अब 4 जनवरी को होगी.

from Videos https://ift.tt/2LcfTVe

Thursday, December 31, 2020

एक बार में ही EPF ब्याज का भुगतान

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि का 8.5 फीसदी ब्याज एकमुश्त सभी 6 करोड़ खाताधारकों को एक बार में ही मिलेगा. NDTV से बात करते हुए गंगवार ने कहा, "मैंने 2019-2020 के लिए ईपीएफ की इंटरेस्ट पेमेंट एक बार में 8.5 फीसदी की दर से देने के फैसले को नोटिफाई कर दिया है."

from Videos https://ift.tt/34Y10gg

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को गांव वालों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में गांव वालों ने एक पुलिस चौकी जला दी और कुछ पुलिस वालों की पिटाई भी की. आगरा के ताजगंज इलाके में एक बालू लदे ट्रैक्टर का ड्राइवर पुलिस को देख कर भागने लगा तो उसका ट्रैक्टर एक गड्ढे में गिर गया. ट्रैक्टर पलटने से उसका ड्राइवर बालू में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. गांव वालों को इसकी खबर मिलने पर उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और ड्राइवर का शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया.

from Videos https://ift.tt/2WXybMI