Sunday, September 22, 2019

NDTV's Ravish Kumar Wins Gauri Lankesh Award For Journalism




from Videos https://ift.tt/2Om69qW

मुंबई में अमित शाह की रैली, कहा- 370 के रहते कश्मीर अभिन्न अंग नहीं था

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कश्मीर का भारत में ‘एकीकरण नहीं करने' को लेकर नेहरू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर नेहरू ने बेवक्त पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की घोषणा नहीं की होती तो ‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर' अस्तित्व में नहीं आता.

from Videos https://ift.tt/2LIlfFR

एक चुनाव के नतीजे ने क्या इतनी ताकत दे दी है कि लोग किसी को भी मार दें: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमने 6 साल से क्या देखा है. शुरुआत हुई पुणे से जहां मोहसिन शेख की हत्या की गई उसके बाद मोहम्मद अखलाक को इसलिए मारा गया क्योंकि वह बीफ ले जा रहा था. बाद में पता चला कि उसके पास बीफ नहीं था. शशि थरूर ने जोर देकर अगर बीफ होता तो भी किसने मारने का अधिकार नहीं दिया था. वहीं राजस्थान में पहलू खान की हत्या का भी शशि थरूर ने जिक्र किया कि उनके पास लाइसेंस था फिर भी भीड़ ने उनको मार डाला.

from Videos https://ift.tt/30dAlvH

'हाउडी मोदी' कार्यक्रम से पहले उत्साहित नजर आए लोग ,कहा- हम यहां पीएम मोदी को सुनने आए हैं

ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए लोगों का आना शुरू हो चुका है. इस इवेंट की सभी टिकट बुक हो चुके हैं. हाउडी मोदी में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ह्यूस्टन पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम से पहले लोग खासे उत्साहित नजर आए. वहां लोगों से जब सवाल पूछा गया कि आप यहां पीएम मोदी का भाषण को सुनने आए हैं या फिर डोनाल्ड ट्रंप का. इस सवाल के जवाब में वहां मौजूद लोगों ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भी खुद पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए आ रहे हैं.

from Videos https://ift.tt/31NNXL6

PM Modi Meets Kashmiri Pandits In Houston

Prime Minister Narendra Modi met a 17-member Kashmiri Pandit delegation from the Global Kashmiri Pandit Diaspora (GKPD) in Houston today and assured them his government was committed to "building a new Kashmir for everyone". The delegation, which included Pandits from across the United States and was told "Kashmir mein nayee hawa bah rahee hai (New winds are blowing in Kashmir)", offered its "unequivocal support" to PM Modi over the centre's decision to withdraw special status to Jammu and Kashmir under Article 370.

from Videos https://ift.tt/2AzgOGO

रवीश कुमार को पहला गौरी लंकेश अवॉर्ड

एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर रवीश कुमार को पहला गौरी लंकेश अवॉर्ड दिया जा रहा है. 5 सितंबर को पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की दूसरी बरसी थी. गौरी लंकेश मेमोरियल ट्रस्ट ने 5 सितंबर को ही एलान किया था कि उनके नाम से दिए जाने वाला पहला अवॉर्ड रवीश कुमार को मिलेगा. 2 साल पहले बेंगलुरु के घर में गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

from Videos https://ift.tt/2Qo7Ffa

हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए तैयार ह्यूस्टन, भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी अमेरिका के 7 दिन के दौरे पर हैं. अमेरिका पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम का ज़ोरदार स्वागत किया. इसके बाद पीएम अलग अलग समुदाय के लोगों से मिल रहे हैं. पीएम मोदी ने कश्मीरी पंडितों, वोहरा समुदाय और सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की. जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और इन समुदाय के लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UNGA 2019 में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री आज अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हज़ारों भारतीयों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में होगा .पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे. भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे प्रोग्राम की शुरुआत होगी.

from Videos https://ift.tt/2AFj3bL