राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) को एनडीए छोड़ कर महागठबंधन में शामिल हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. अब एनडीए की एक और सहयोगी पार्टी अपना दल गठबंधन से अलग होने की तैयारी कर रही है. अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने मंगलवार को एक खास पत्रकार वार्ता में राज्य भाजपा नेतृत्व पर तीखा प्रहार किया और कहा कि हम कैसे सहयोगी, जिसका सम्मान नहीं. दरअसल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को आमंत्रित न किये जाने पर अपना दल नेतृत्व खासा आहत है.
from Videos http://bit.ly/2SpZICM
No comments:
Post a Comment